चैक बाउंस के आरोपी व्यापारी को छह माह का सश्रम कारावास

जबलपुर: जिला अदालत ने चैक बाउंस के आरोपी कपड़ा व्यवसायी सागर निवासी विक्की जैन को दोषी करार दिया है। न्यायिक मजिस्टे्रट प्रथम श्रेणी डॉ. गौरव गर्ग की अदालत ने आरोपी विक्की जैन को छह माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी को एक माह के चैक की राशि नौ फीसदी ब्याज के साथ कुल 43 हजार रुपये का भुगतान किये जाने का आदेश दिया है।

यह परिवाद जवाहरगंज बड़ा फुहारा निवासी 52 वर्षीय प्रभात जैन की ओर से दायर किया गया है। जिनकी ओर से अधिवक्ता सृजन जैन ने पक्ष रखा। जिन्होंने बताया कि परिवादी प्रभात जैन व आरोपी विक्की जैन प्रोपराईटर मोगली गारमेंट्स गुजराती बाजार सागर के बीच व्यापारिक संबंध थे। अनावेदक विक्की जैन ने परिवादी से 52 हजार 5 सौ रुपये की सफे द शर्ट का माल क्रय किया था।

जिसके एवज में अनावेदक ने कुछ राशि नगद 25 हजार का चैक 12 नवंबर 2019 को बंधन बैंक सागर का दिया था। परिवादी की ओर से चैक बैंक में पेश करने पर राशि न होने के कारण चैक अनादरित हो गया। जिसकी विधिवत सूचना अनावेदक को दी गई, लेकिन उसके बावजूद भी राशि का भुगतान नहीं किया गया। जिस पर यह परिवाद दायर किया गया। पूरे मामले का अवलोकन करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उक्त सजा से दंडित किया।

Next Post

बैरकपुर, सिलिगुड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे शाह

Fri Jan 30 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नबीन के पश्चिम बंगाल दौरे के तीन दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वह दक्षिण बंगाल के बैरकपुर और उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में पार्टी कार्यकर्ता के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। श्री […]

You May Like