इंदौर, 27 मार्च (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में मांग से मजबूती दर्ज गई । आज सोना 750 रुपये तथा चांदी 800 रुपये बढ़कर बिकी। सिक्का स्थिर रहा।
विदेशी बाजार में सोना 3051 डालर व चांदी 3410 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है।
सोना 90500 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी 100500 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का 1100 रुपये प्रति नग।
