सतना: हर में नालों एवं पुलिया से कचरा हटाकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर निगमायुक्त डॉ.शेर सिंह मीना द्वारा पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। जिसके आधार पर आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए न नि के स्वास्थ्य अधिकारी अरविन्द प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न वार्डों में नालों एवं जल निकासी मार्गों की विशेष सफाई अभियान जारी है।
इसी क्रम मे गुरुवार को वार्ड क्रमांक 41 स्थित स्टेशन रोड पर संदीप चमड़िया की दुकान के सामने सीवर की मिट्टी से अवरुद्ध नाली की सफाई कर जल प्रवाह को सुचारु बनाया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 38 में नजीराबाद स्थित तारा देवी मुक्तिधाम के समीप पुलिया में जमा कचरे का उठाव कराया गया।इसके अलावा वार्ड क्रमांक 42 के बांस नाका क्षेत्र में नाला सफाई से निकले कचरे का उठाव किया गया। इसी वार्ड में सब्जी मंडी के समीप स्थित स्मार्ट सिटी पार्क के पास भी नाला सफाई के दौरान निकले कचरे को हटाकर क्षेत्र की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।
सफाई अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में नालों एवं जल निकासी मार्गों से अवरोध हटाकर जल प्रवाह को सुचारु बनाए रखने की कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन द्वारा वर्षा पूर्व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई एवं कचरा उठाव कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि जलभराव की स्थिति निर्मित न हो और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
