65 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त:स्कीम नंबर 36 में अवैध ईंट भट्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

नीमच। जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शहर के पॉश इलाके स्कीम नंबर 36 में करीब 65 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

सरकारी सर्वे नंबर 23 और 24 की लगभग 6 बीघा से अधिक इस जमीन पर रामप्रसाद ग्वाला द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा कर ईंट भट्टे का संचालन किया जा रहा था।

प्रशासन ने इस मामले में बीती 1 मई को ही बेदखली के आदेश जारी किए थे। कब्जा नहीं हटने पर सात दिन पहले अंतिम नोटिस जारी किया गया था। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के सख्त निर्देशों के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

ये रहे मौजूद

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अवैध ईंटों, मिट्टी और अन्य वेस्ट मटेरियल को तीन जेसीबी, तीन-चार ट्रैक्टर और एक डंपर की मदद से हटाया गया। इन सामग्रियों को नगर पालिका के माल गोदाम भेजा गया। कार्रवाई के समय एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार संजय मालवीय, अजेंद्रनाथ प्रजापत और नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया सहित पटवारी और नपा कर्मचारी मुस्तैद रहे।

Next Post

सूर्या करिश्मा, श्रुति मुंडाडा, टॉप दो सीड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

Fri Dec 26 , 2025
विजयवाड़ा, 26 दिसंबर (वार्ता) लोकल पसंदीदा सूर्या करिश्मा तामिरी और अनुभवी श्रुति मुंडाडा ने शुक्रवार को यहां सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सीधे गेम में टॉप दो सीड को हराया। सूर्या करिश्मा टॉप सीड उन्नति हुड्डा के लिए बहुत मजबूत साबित हुईं, उन्होंने अपना क्वार्टर […]

You May Like