दिया चितले और मानुष शाह की जोड़ी डब्ल्यूटीटी फाइनल में करेगी स्पर्धा

हांगकांग 09 दिसंबर (वार्ता) दिया चितले और मानुष शाह की जोड़ी बुधवार से यहां शुरु हो रहे डब्ल्यूटीटी फाइनल 2025 प्रतियोगिता के मिश्रित युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। हांगकांग में डब्ल्यूटीटी फाइनल 2025 ग्लोबल डब्ल्यूटीटी सीरीज का समापन है, जिसमें साल के केवल शीर्ष रैंक वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

सीजन की इस आखिरी प्रतियोगिता में केवल 16 सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एकल टेबल टेनिस खिलाड़ी, साथ ही शीर्ष आठ मिश्रित युगल जोड़ियां हिस्सा लेंगी।

दिया और मानुष, दोनों मौजूदा नेशनल टेबल टेनिस चैंपियन हैं, उन्होंने इस साल की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित डब्ल्यूटीटी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इस भारतीय जोड़ी ने डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर ब्राजील में एक ऐतिहासिक मिश्रित युगल स्पर्धा का रजत पदक जीता था।

मिश्रित युगल स्पर्धा में आठ जोड़ियों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दिया और मानुष को ग्रुप 1 में चीनी जोड़ियों लिन शिडोंग और कुआई मैन, वांग चुकिन और सन यिंग्शा के साथ-साथ हांगकांग चीन के हुआंग ज़ेंटिंग और डू काइकिन के साथ रखा गया है।

 

 

Next Post

चोट से जूझ रहे मार्क वुड हुए ऐशेज़ से बाहर

Tue Dec 9 , 2025
मेलबर्न 09 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड पर्थ में पहले ऐशेज टेस्ट के दौरान लगी बाएं घुटने की चोट के दोबारा उभरने के कारण ऐशेज सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैथ्यू फिशर को टीम में जगह दी गई है। छह फ़ुट […]

You May Like