पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 16 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.96 प्रतिशत उबलकर 67.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

मऊगंज की घटना पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए यादव ने

Sun Mar 16 , 2025
मऊगंज/भोपाल, 16 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के गड़रा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच संघर्ष और पुलिस पर हमले की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वहां पर स्थिति नियंत्रण में है और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद […]

You May Like