जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत गोपालबाग स्थित तालाब में एक अज्ञात वृद्ध का शव उतराता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आस-पास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगालकर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध की मौत तालाब के पानी में डूबने के कारण हुई है। हालांकि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
Next Post
मुरैना में कथित नकली डीएपी खाद की री-पैकिंग का खुलासा
Fri Oct 16 , 2026
मुरैना: मुरैना में जेवराखेड़ा के पास पुलिस ने कथित नकली डीएपी खाद की री-पैकिंग का मामला पकड़ा है। मौके पर करीब 300 कट्टे मिले, जिन पर इंडियन पोटाश लिमिटेड का नाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर थी। मिट्टी-राख से तैयार सामग्री की गुणवत्ता और आरोपों की जांच जा रही […]

You May Like
-
2 weeks ago
खुशहाल जीवन के सरल उपायों पर पुस्तक का विमोचन