एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू

इंदौर: ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान की आज से शुरुआत हो गई। मंत्री ने छात्राओं के साथ रेवती रेंज पर पौधारोपण अभियान शुरु किया. इस दौरान रेवती रेंज पर 21 हजार पौधे लगाए गए. साथ ही नवीन बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण भी किया गया.आज रेवती रेंज पहाड़ी पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया.

विभिन्न प्रजातियों के करीब 21000 पौधों रोपे गए. कार्यक्रम के दौरान रेवती स्थित कन्या आवासीय विद्यालय प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ में छात्राओं के साथ भी पौधारोपण किया गया. जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि आशा विजयवर्गीय के जन्मदिवस पर रेवती रेंज पहाड़ी परिसर में आशा एसोसिएशन फॉर सेल्फ हेल्प एक्शंस के सहयोग से निर्मित नवीन बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण भी किया गया. उन्होंने बताया कि यह हॉल भविष्य में पर्यटन एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा. इस अवसर पर विधायक रमेश मैंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यालय की छात्राएँ  मौजूद थी.

Next Post

धर्म की आड़ में राजनीति करने वाले हो गए बेनकाबः वर्मा

Sun Jul 5 , 2026
इंदौर: देश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का माल खाया जा रहा है. अब गिनती हुई तो 20 प्रतिशत चढ़ावा बढ़ गया. इससे समझा जा सकता है कि करोड़ों, अरबों रुपए खा गए है, ये धर्म की आड़ में राजनीति करने वाले. अब चढ़ावा चोरी करने से बेनकाब हो गए.यह […]

You May Like