जमीन पर रहकर अधिकारी करें कार्य नहीं तो अगली बार सस्पेंड कर दूंगा

जबलपुर। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करें नहीं तो अगली समीक्षा बैठक में अपेक्षित कार्य की प्रगति न होने पर संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। कई नगर पालिकाओं में ठेकेदारों की लापरवाही से कार्यों की प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। वहीं सही असिस्मेंट न करने की वजह से विद्युत बिल भी अधिक आ रहे हैं। ये चेतावनी आयुक्त संकेत भोंडवे ने जबलपुर संभाग से आए सभी नगर निगमों और नगर पालिका के अधिकारियों को दी। मौका था घंटाघर स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, सांस्कृतिक एवं सूचना केन्द्र में आयोजित नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा का।

इस मौके पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग म.प्र. भोपाल के आयुक्त संकेत भोंडवे और अपर आयुक्त डॉ. परीक्षित झाड़े ने नगरीय निकायों के कार्यो की समीक्षा की और धीमी कार्यों की गति पर सख्त रूख अपनाकर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दे डाली जिसके बाद बैठक में मौजूद सभी अधिकारी भी सकते में आ गए। बैठक में आयुक्त ने सभी सी.एम.ओ. को यह भी निर्देशित किया कि सभी लोग अपने कार्यो में सुधार लाएं और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पारदर्शिता के साथ नागरिकों के विश्वास को हासिल करते हुए कार्यो को पूर्ण कराएं।

Next Post

राजा मर्डर : फ्लैट मालिक को न्यायालय में पेश किया

Tue Jun 24 , 2025
ग्वालियर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार फ्लैट मालिक को आज ग्वालियर न्यायालय में पेश किया गया। अभी न्यायालय में सुनवाई चल रही है। न्यायालय के इर्द गिर्द भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। सोनम और राजा का काला बैग जलाने के आरोपी लोकेंद्र को कल […]

You May Like