नीलगाय से टकराकर पलटी कार, बालक की मौत

उज्जैन। शादी में शामिल होने आए चार भाइयों की कार मंगलवार बुधवार रात नीलगाय से टकराकर पलटी खा गई। हादसे में 12 साल के बालक की मौत हो गई। तीन भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

नागदा के बोरखेड़ा में रहने वाला विकास पिता बाबूलाल बनड़ा 12 साल अपने भाई माखन, संजू और अरुण के साथ उन्हेल के ग्राम सुरजाखेड़ी में रहने वाले काका के लडक़े की शादी में शामिल होने के लिए कार से आया था। रात में शादी का कार्यक्रम पूरा होने के बाद चारों कार भाइयों के साथ शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में बलड़ा मोड़ पर अचानक कार के सामने नीलगाय आ गई। कार चला रहे माखन का संतुलन बिगड़ गया और नीलगाय से टकराने के बाद कार पलटी खाकर सडक़ किनारे खंती में जा गिरी। आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। कार में सवार चारों को बाहर निकाला गया लेकिन 12 साल के विकास की मौत हो चुकी थी। वहीं तीन घायलों को उपचार के लिए उज्जैन लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर गए हैं। कोतवाली थाना पुलिस में बुधवार सुबह मृतक बालक का पोस्टमार्टम कराया।

Next Post

दूसरे दिन खलिन जोशी ने एक शॉट की बढ़त बनाई

Wed Apr 8 , 2026
विशाखापत्तनम, 08 अप्रैल (वार्ता) खलिन जोशी ने लगातार दूसरी बार तीन-अंडर 68 का स्कोर बनाकर, विशाखापत्तनम के ईस्ट पॉइंट गोल्फ क्लब में खेली जा रही 1 करोड़ रुपये के आंध्र ओपन 2026 के दूसरे राउंड के बाद छह-अंडर 136 के स्कोर के साथ बढ़त बना ली है। बेंगलुरु के रहने […]

You May Like