हरि और हर के मिलन का साक्षी बने हजारों श्रद्धालुजन

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर मंगलवार को को आस्था का सैलाब उमड़ा.

देशभर से आने वाले श्रद्धालु सुबह से ही जल, नरियल, दूध, फल और फूल अर्पित करने वाले श्रद्धालुओं की लाईन लग चुकी थी. इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने सुबह श्रद्धालुओं से चर्चा की. पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला सहित अन्य ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया. इसके अलावा भगवान शिव और भगवान विष्णु के इस हरि-हर मिलन के साक्षी हजारों श्रद्धालु बने. इस अदभुत हरि-हर मिलन को देखने के लिए देश भर से श्रद्धालु धाम पहुंचे थे. हरि-हर मिलन की यह परम्परा वैष्णव और शैव संप्रदाय के समन्वय और सौहार्द का प्रतीक है. वहीं बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर असंख्य दीपदान भी किया जाएगा.

बैकुंठ चतुर्दशी पर सुबह ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर से बाहर सड$क तक पहुंच गई थी। वहीं मंदिर की ओर आने वाले मार्ग में वाहनों की कतार लगी हुई थी, बाहर से आने वाले श्रद्धालु ने यहां पर पूजा अर्चना के बाद भगवान को दूध और जल अर्पित कर गंतव्य की ओर रवाना हो जाते हैं। शाम को मंदिर परिसर में भव्य आतिशबाजी की गई.

विठलेश सेवा समिति के मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि मंगलवार को अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में आस्था और उत्साह के साथ श्री हरि-हर मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में में महाराणा प्रताप अखाड़े के अनु चौहान और आनंद आदि बालिकाओं ने अपनी कलाबाजी दिखाई. इसके अलावा छत्तीसगढ़ से आए धनु धमाल बैंड-बाजे के साथ पालकी निकाली गई. इस मौके पर हजारों की संख्या में देश भर से आए श्रद्धालु मौजूद थे.

 

 

Next Post

ओवरब्रिज निर्माण बना मुसीबत: कॉलोनियों में 15 दिन से सूखे नल, लोग टैंकरों पर निर्भर

Wed Nov 5 , 2025
सीहोर। सर्दी के मौसम में भी पानी की किल्लत का सामना करना आश्चर्यजनक लगता है, लेकिन मुख्यालय की अनेक कालोनियों में इन दिनों यह नजारे देखने को मिल रहे हैं जब लोग खाली बर्तन लेकर पानी की तलाश में भटक रहे हैं या निजी टैंकरों पर आश्रित हो गए हैं. […]

You May Like