
अनूपपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबसपुर से ग्राम भोलगढ़ पगडंडी मार्ग में एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का रक्त रंजित शव मिला है, प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रहीं है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
इसरार मंसूरी, एसडीओपी सुमित केरकट्टा, थाना प्रभारी अरविंद जैन के साथ डॉग स्कॉट, एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं जांच की जा रही है। मृतक कहां से आया, मौत का कारण क्या है, सभी एंगल से पुलिस जांच में जुट गई है।
