महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिन तक मनेगा दीपावली महोत्सव

मुरैना:अंबाह के थरा गांव स्थित राधा आश्रम स्थित माता महालक्ष्मी मंदिर में इस वर्ष दीपावली का पांच दिवसीय महोत्सव धनतेरस से भाई दूज तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आयोजन 20 अक्टूबर सोमवार को रखा गया है। इस दिन क्षेत्रभर से आने वाले श्रद्धालु माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना में भाग लेंगे और दीपों से सजे मंदिर परिसर में दिव्य वातावरण का अनुभव करेंगे।

मंदिर के पंडित अमित मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा क्योंकि यह तिथि प्रदोष काल व्यापिनी होने के कारण सबसे शुभ मानी गई है। दीपावली पर्व के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

Next Post

किसानों को डीएपी-यूरिया की किल्लत से भारी परेशानी, खाद के लिए दर-दर भटक रहे किसान

Thu Oct 16 , 2025
उदयपुरा: क्षेत्र के किसानों को डीएपी और यूरिया की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन किसान तहसील और फेडरेशन के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अक्सर उन्हें केवल खाद का टोकन मिलता है, असली खाद नहीं। खेती के महत्वपूर्ण समय में यह परेशानी किसानों का समय और […]

You May Like

मनोरंजन