101 शासकीय स्कूल तम्बाकू मुक्त घोषित

इंदौर: संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में आज शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर संभागायुक्त ने सभी को तम्बाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई.सिंह ने कहा कि इंदौर जिले के 101 शासकीय स्कूलों को अधिकारिक तोर पर तम्बाकू मुक्त घोषित किया गया है.

यह उपलब्धि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम तहत जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य अधिकारियों संयुक्त मुहिम का परिणाम है. सिंह ने कहा कि इंदौर में चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य और संगीत को लेकर जब भी कोई अच्छा कार्य शुरू करना होता है तो सबसे पहला नाम शासकीय उत्कृष्ट स्कूल बाल विनय मंदिर का आता है.

Next Post

अवैध गैस भंडारण और रिफिल:सात सिलेंडर जप्त

Thu Jun 12 , 2025
इंदौर: अवैध गैस भंडारण और रिफिल पर खाद्य विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई कर सात सिलेंडर जब्त किए हैं. जिले में गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में चंदन नगर निवासी मोहम्मद हुसैन के […]

You May Like