सीहोर। मंगलवार को हनुमान झंडा उत्सव समिति द्वारा हनुमान जी का विशाल एवं भव्य झंडा भोपाल नाके स्थित हनुमान मंदिर से निकाला गया. झंडा यात्रा में शामिल सैकड़ों युवा भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे.
प्रतिवर्ष हनुमान झंडा उत्सव समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के बाद प्रथम मंगलवार को झंडा यात्रा निकाली जाती है. इस वर्ष भी भव्यता के साथ झंडा यात्रा निकाली गई. भोपाल नाका स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई झंडा शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां भगवान की आरती उतारी गई. झंडा यात्रा का शहर में अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया.
श्रद्धा के साथ निकाला हनुमानजी का झंडा
