इंदौर:देशभर में ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का मुख्य सरगना इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आ गया. यह गिरोह फर्जी टूर एंड ट्रेवल कंपनियां बनाकर नकली वाउचर और फर्जी बुकिंग्स के जरिए लोगों को ठगता था. आरोपियों ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा के नाम पर 3.26 लाख की ठगी को अंजाम दिया था.
पुलिस ने इस गिरोह के सरगना उत्तर प्रदेश के मथुरा से किया गिरफ्तार. सौ से ज्यादा नंबरों और खातों की जांच कर आरोपी तक पहुंची पुलिस. आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदलकर और फोन स्विच ऑफ करके बचता रहा. इसके बाद पुलिस ने मथुरा में फाग उत्सव के मेले में भेष बदलकर गिरोह के सदस्य खुद को आईटी प्रोफेशनल्स बताकर ठगी करते थे. वे फर्जी सिम कार्ड, किराए के बैंक अकाउंट और गेमिंग अकाउंट्स का इस्तेमाल कर लोगों को ऑनलाइन ठगते थे
