जबलपुर में एमपी स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी की मांग

जबलपुर। प्रगतिशील अधिवक्ताओं के संगठन प्रोग्रेसिव एडवोकेट्स ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि जबलपुर में एमपी स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित की जानी चाहिए। संगठन के संयोजक अधिवक्ता आनन्द चावला ने बताया कि जबलपुर समूचे प्रदेश की न्यायधानी है। शासकों द्वारा मध्य प्रदेश राज्य के निर्माण के समय जबलपुर में राजधानी स्थापित न करते हुए जबलपुर को उच्च न्यायालय की प्रधानपीठ स्थापित की गई, जिसके फलस्वरूप जबलपुर में तीव्र गति से विधि के क्षेत्र में प्रगति हुई। जबलपुर में उच्च न्यायालय की प्रधानपीठ के अतिरिक्त मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी भी स्थापित है। जबलपुर में महाधिवक्ता कार्यालय, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण, ऋण वसूली प्राधिकरण, टैक्स से जुड़े प्राधिकरण, राजस्व से जुड़ा आयुक्त के न्यायालय एवं श्रम कानूनों से जुड़े प्राधिकरण भी हैं। जिसका लाभ समूचे प्रदेश के विधि विद्यार्थियों को प्राप्त होना चाहिए जिसके लिए आवश्यक है कि प्रदेश सरकार द्वारा जबलपुर में राज्य विधि विश्वविद्यालय की स्थापना राज्य सरकार द्वारा की जाए।

Next Post

प्रदेश की सभी अदालतों में आंबेडकर की फोटो लगे

Wed Jun 25 , 2025
जबलपुर। ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन जबलपुर ने हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा को एक पत्र भेजा है। इसके जरिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर और खंडपीठ द्वय इंदौर-ग्वालियर के अलावा राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों में संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की फोटो लगाए जाने की मांग […]

You May Like