प्रदेश की सभी अदालतों में आंबेडकर की फोटो लगे

जबलपुर। ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन जबलपुर ने हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा को एक पत्र भेजा है। इसके जरिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर और खंडपीठ द्वय इंदौर-ग्वालियर के अलावा राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों में संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की फोटो लगाए जाने की मांग की गई है।

वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और कर्नाटक हाईकोर्ट में आंबेडकर की फोटो लगाई गई हैं। उसी तर्ज पर मप्र की भी अदालतों में फोटो लगाई जानी चाहिए। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना का भी पथ प्रशस्त होनी चाहिए। आंबेडकर संविधान निर्माता होने के साथ बोधिसत्व की गरिमा से अलंकृत हुए थे, वे भारतरत्न हैं। भारत के प्रथम विधि मंत्री थे, इसलिए उनको यथोचित सम्मान अदालतों में मिलनी चाहिए। इस सिलसिले में लंबे समय से अपेक्षा जताई जा रही है। लेकिन गंभीरता नहीं बरती गई। उम्मीद है कि अब मांग पूरी कर दी जाएगी। अधिवक्ता विनायक प्रसाद शाह व उदय कुमार साहू ने मांग का समर्थन किया है।

Next Post

मृत्युपूर्व बयान होना चाहिये विश्वसनीय

Wed Jun 25 , 2025
जबलपुर। फूफा की हत्या के आरोपी में आजीवन कारावास की सजा से दंडित किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल व जस्टिस ए के सिंह की युगलपीठ ने बताया कि मृत्यु के मृत्युपूर्व बयान विश्वसनीय होने पर दोषसिद्धि को कायम […]

You May Like