म्यांमार में भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि, एक मिनट का रखा मौन

यांगून, 01 अप्रैल (वार्ता) म्यांमार में भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार को एक मिनट का मौन रखा गया। विनाशकारी भूकंप में अबतक 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

म्यांमार में आज स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 51 मिनट पर पूरे देश में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सायरन बजने लगे। गौरतलब है कि देश के मांडले में गत शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 7.9 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था।

राज्य प्रशासन परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने सोमवार को भूकंप से हुई क्षति और जानमाल के नुकसान के प्रति सहानुभूति जताते हुए 31 मार्च से 06 अप्रैल तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

गत शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप में अब तक करीब 2000 लोगों की जान चली गयी और 3,400 घायल हुए हैं तथा 300 लोग लापता हैं।

 

Next Post

प्रेमी जोड़े ने की शादी, परिवार वाले धमका रहे, एसएसपी से मांगी सुरक्षा

Tue Apr 1 , 2025
ग्वालियर: एक युवती डांस क्लास में हलवाई युवक को दिल दे बैठी। दोनों ने भागकर शादी कर ली। शादी के बाद बवाल मच गया। मंगलवार को युवक-युवती एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचकर प्रेमी जोड़े ने बताया कि उन्होंने दिल्ली कोर्ट और आर्य समाज में शादी कर ली है। उनके […]

You May Like