अज्ञात वाहन ने कुचला, दो की मौत

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम कुसली में अज्ञात वाहन ने मोटर सायकिल को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में बाइक सवार दो लोगोंं की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक ग्राम दोनी निवासी राजेश भूमिया गांव में ही रहने वाले रामलाल बर्मन के साथ मोटर सायकिल में घर लौट रहा था।

कुसली में अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से दोनों उछलकर दूर जा गिरे और राजेश और रामलाल को गंभीर चोटें आ गई। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Next Post

आत्मविश्वास से भरी जमशेदपुर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए निडर डायमंड हार्बर से भिड़ेगी

Sun Aug 17 , 2025
जमशेदपुर, (वार्ता) नॉकआउट की दौड़ में जमशेदपुर की वापसी के साथ, आत्मविश्वास से भरी घरेलू टीम जमशेदपुर एफसी 134वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में पदार्पण कर रही डायमंड हार्बर एफसी से भिड़ेगी। यह मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 4 बजे शुरू होगा। जमशेदपुर एफसी […]

You May Like

मनोरंजन