अपने जाल में स्वयं फंसा शिकारी..? मौत

सभापुर थाना अंतर्गत निवारी पहाड़ी की घटना

सतना : जंगली जानवरों के लिए बिछाए जाल में शिकारी स्वयं फंस गया. करेंट की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस द्वारा घटना से जुड़ी सभी प्रकार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विवेचना की जा रही है.रविवार की सुबह जिले की सभापुर थाने की पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि निवारी पहाड़ी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सभापुर शंखधर द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस द्वारा आस पास के लोगों से की गई पूछताछ के जरिए मृतक की पहचान रइया निवासी छोटेलाल सिंह के तौर पर हुई.

पड़ताल करने पर पुलिस ने पाया कि जिस स्थान पर मृतक का शव पड़ा हुआ था वहां पर तार बिछा हुआ था. यह देखकर पुलिस को इस बात की शंका हुई कि जंगली जानवारों का शिकार करने के लिए किसी व्यक्ति द्वारा वहां पर तार बिछाकर उसमें करेंट फैलाया गया होगा. लिहाजा पुलिस ने परिजनों सहित आस पास के सभी लोगों से इस संबंध में गहनता से पूछताछ शुरु कर दी. लेकिन लोगों के जरिए जो जानकारी सामने आई उसने पुलिस को भी चौंका दिया.

लोगों ने पुलिस को बताया कि निवारी पहाड़ी पर जंगली जानवरों के शिकार के लिए करेंट वाले तार बिछाने वाला कोई और नहीं बल्कि स्वयं  मृतक ही था. बताया गया कि छोटेलाल द्वारा ही वहां पर करेंट का तार बिछाया गया था. इसी कड़ी में रविवार की सुबह वह यह देखने के लिए गया था कि बिछाए गए तार में कोई जानकवर फंसा कि नहीं. लेकिन इस दौरान वह स्वयं ही तार के करेंट की चपेट में आ गया. जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

Next Post

बागेश्वर बाबा ने पीतांबरा माता के दर्शन किए, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आवास पहुंचे, लोगों की भीड़ जुटी

Mon Jan 6 , 2025
दतिया: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी माता के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे सीधे प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के आवास माई कृपा पहुंचे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दतिया पहुंचने की खबर के […]

You May Like