जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत शोभापुर ग्रीन कॉलोनी में चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र 4 लाख 20 हजार रूपए के जेवरात पार कर दिए। पुलिस के मुताबिक मार्टिन खाखा निवासी शोभापुर ग्रीन कालोनी रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे क्वालिटी कंट्रोल विभाग से रिटायर है। उसके तीन बेटे है।
दो बाहर रहते है। छोटा बेटा अविनाश खाखा साथ में ही रहता है। पत्नी बेटे के साथ पैतृक गांव जसपुर छत्तीसगढ़ चला गया था। जब बेटा बीती रात लौटकर आया तो देखा कि घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुयी थी। सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आलमारियों में रखे हुये सोने चांदी के जेवरात 4 लाख 20 हजार रूपये गायब थे।
