अवैध हथियार बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की सामग्री

भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग तरह के हथियार और इसे बनाने की सामग्री जब्त की है.

पुलिस के मुताबिक 22 मई को थाना निशातपुरा क्षेत्र में 4 धमकबाज बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई थी. आरोपियों से पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया. सोमवार को सूचना मिली कि न्यू जेल रोड स्थित पंचवटी भरपट के सामने वाला ढाबा एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार हथियारों का निर्माण कर बिक्री कर रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सरदार सिंह लोहार (35) निवासी करोंद को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास कुल 16 नग अवैध पुरिसा, 6 नग बेंच, 4 नग बलिया सहित अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और उपकरण बरामद किए. आरोपी से अवैध हथियार खरीदने वाले बदमाशों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

राजेंद्र भारती मामले में अब 14 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, उपचुनाव की चर्चाएं तेज

Tue May 26 , 2026
दतिया। दतिया की राजनीति से जुड़े चर्चित मामले में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट में आज सोमवार को मामले की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख निर्धारित […]

You May Like