
हरदा। विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता खमलाय हरपालिया में आयोजित की गई । दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि इसमें
पहला इनाम – अभिषेक बाता लवरास और श्रवन जानी बजवाड़ा की बैलजोड़ी बबया और सुंदर ने 101000 रूपये जीता
दूसरा इनाम रामबिलास पटेल हरपालिया खमलाय और राजू जेवल्या छोटी हरदा की बैलजोड़ी रावण और नाथ ने 71000 रूपये जीता
तीसरा इनाम पदम जी पटेल और जे.एस. इंटरप्राइजेज चिकलढाना महाराष्ट्र की बैलजोड़ी शेरा और सोनिया ने 51000 रूपये जीता चौथा इनाम पिंचु भाई सन्यासा एवं लोकेश पंवार जामली की बैल जोड़ी रुबाब और चिमनियां 31000 रूपये जीता आयोजन जम्भ शक्ति बस सर्विस हरदा एवं समस्त ग्रामवासी ख़मलाय द्वारा किया गया प्रतियोगिता कल दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर आज प्रातः फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त हुई, प्रतियोगिता रात भर चली।
