बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट मे आने से मजदूर झुलसा, हालत गंभीर 

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम कुंडई में एक मजदूर बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भाई गोपाल ने बताया अतुल पिता श्रावण पठाड़े 27साल गांव में ही सुरेंद्र करदाते के घर मजदूरी के लिए जा रहा था इस दौरान रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। जिससे अतुल के हाथ, कंधे, सीने और पैर बुरी तरह झुलस गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने अतुल को तुरंत पांढुरना जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागपुर रेफर कर दिया। अतुल का इलाज वर्तमान में नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Post

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध, दरवाजा तोड़ते हुए गाड़ी लेकर परिसर में घुसा शख्स

Mon Apr 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली में सोमवार को एक सनसनीखेज़ घटना सामने आयी जब एक शख्स दिल्ली विधानसभा के लोहे के दरवाज़े को अपनी तेज़-रफ्तार कार से तोड़ता हुआ विधानसभा परिसर में घुस गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना अपराह्न करीब दो बजे हुए। आरोपी ने विधानसभा परिसर के […]

You May Like