मोनालिसा प्रकरण में बयान दर्ज, पिता ने लगाया धोखे से शादी कराने का आरोप

मंडलेश्वर। गत 17 मार्च को मंडलेश्वर एस डी ओ पी कार्यालय मे मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले द्वारा दिए गए आवेदन पर 20 मार्च को बयान दर्ज किए गए। दोपहर 12 बजे एस डी ओ पी कार्यलय मे मोनालिसा के परिवार और समाज के लोग पहुंचे जहाँ मोनालिसा के पिता के बयान दर्ज किए गए।

माता पिता ताऊ ताई के साथ पहुंचे समाजजन

मोनालिसा का प्रकरण अब हाय प्रोफ़ाइल बन चुका हैं इसमें भाजपा के साथ क्षेत्र के सांसद और सभी विधायक भी एकमत होकर इस प्रकरण मे मोनालिसा के माँ बाप के साथ खडे हो चुके हैं। मंडलेश्वर बयान दर्ज करवाने मोनालिसा के पिता जय सिंह के साथ महेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल भी पहुँचे और उन्होंने कहा की यह मामला स्पष्ट रुप से लव जिहाद का ही है। घटनाक्रम को देखने पर पता चलता हैं की यह एक सोची समझी रणनीति के तहत किया गया हैं। मोनालिसा को उज्जैन मे प्यार नहीं हुआ हैदराबाद मे नहीं हुआ महेश्वर मे नहीं हुआ और एक दिन मे केरल मे प्यार भी हो गया और शादी भी हो गईं और आश्चर्य जनक तो यह हैं की एक ही दिन मे मैरिज सर्टिफिकेट भी जारी हो गया यह पूरी तरह से लव जिहाद का मामला हैं। मंडल अध्यक्ष पटेल ने दावा किया की मोनालिसा की शादी मे केरल के एजुकेशन मिनिस्टर और कांग्रेस के राज्य सभा सांसद भी खडे हैं इसका मतलब है केरल सरकार के संरक्षण मे जबरजस्ती शादी कराई गईं हैं।

शादी मे मोनालिसा के पिता की भी मर्जी बताई गईं हैं लेकिन हकीकत मे मोनालिसा के पिता को माऱ कर भगाया गया था।

लालच देकर ही केरल बुलाया गया था

एस डी ओ पी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला को दिए गए बयान मे मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने बताया की। फरहान खान ने मोनालिसा और मुझे बार बार यह कहा की केरल मे डांस और एक्टिंग की अच्छी व्यवस्था हैं और वहाँ की लोकेशन भी बहुत बढ़िया हैं आप दोनों एक बार आ कर देख लो अगर ठीक नहीं लगे तो वापस चले जाना। फरहान की इन बातों मे हम दोनों बाप बेटी फंस गए और केरल चले गए जहाँ फरहान ने धोके से शादी कर ली और मुझे भगा दिया।अब तो मेरा निवेदन हैं कि मेरी बेटी को फरहान के चंगुल से छुड़ाया जाय।वह नाबालिक हैं।

घटना स्थल हमारे क्षेत्र का नहीं हैं परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर बयान दर्ज किए गए हैं। लड़की के नाबालिक होने के संबंध मे उम्र से संबंधित दस्तावेज नगर परिषद महेश्वर और आँगनवाड़ी केंद्र से मँगाए गए हैं। जाँच के बाद ही आगे कि कार्यवाही कि जाएगी।

श्रीमति श्वेता शुक्ला

एस डी ओ पी

मंडलेश्वर

Next Post

भक्ति और सेवा का संगम: चौक बाजार में सजा भव्य 'श्री राम दरबार

Fri Mar 20 , 2026
छतरपुर। छतरपुर शहर के हृदय स्थल चौक बाजार में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। श्री राम दरबार सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य दरबार सजाया गया है। रामनवमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में स्थापित इस दरबार में […]

You May Like