चेन्नई, 02 मई (वार्ता) नमन धीर (57) और रॉयन रिकलटन ( 37) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुम्बई इंडियंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सात विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाया।
आज यहां मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर विल जैक्स (एक) का विकेट गंवा दिया। उन्हें अंशुल कम्बोज ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद रायन रिकलटन और नमन धीर की जोड़ी ने दूसरे विकेट लिये 58 रन जोड़े। सातवें ओवर में नूर अहमद ने रिकलटन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रिकलटन ने 24 गेंदों में पांच छक्के उड़ाते हुए 37 रन बनाये। सूर्य कुमार यादव ने 12 गेंदों में 21 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें राम कृष्ण घोष ने आउट किया। तिलक वर्मा (पांच) और रॉबिन मिन्ज़ (पांच) रन बनाकर आउट हुये। 20वें ओवर में अंशुल कम्बोज ने कप्तान हार्दिक पंड्या (18) का शिकार कर लिया। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। कृष्ण भगत (तीन) और ट्रेंट बोल्ट (सात) रन बनाकर नाबाद रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कम्बोज ने तीन विकेट लिये। नूर अहमद को दो विकेट मिले। राम कृष्ण घोष और जेमी ओवर्टन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
