युवा केवल भविष्य का नागरिक नहीं बल्कि वर्तमान का परिवर्तनकारी नेतृत्व है: रीती

सीधी । जिले के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से रमा बल्देव पैलेस सीधी में ‘‘विकसित सीधी-2047: युवा संवाद, चुनौतियाँ और समाधान‘‘ विषयक युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का जो संकल्प लिया गया है वह देश के युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित म.प्र. के निर्माण की दिशा में शिक्षा, अधोसंरचना, रोजगार और डिजिटल सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए विकसित सीधी-2047 की परिकल्पना को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मक सोच ही विकसित सीधी के निर्माण की वास्तविक शक्ति है। आज का युवा केवल भविष्य का नागरिक नहीं बल्कि वर्तमान का परिवर्तनकारी नेतृत्व है। युवाओं के सुझाव और उनकी सहभागिता जिले की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेगी।

००

प्रतिभाशाली युवाओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सीधी के अजय गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार सरस्वती विद्यालय मड़रिया की अनन्या विश्वकर्मा तथा तृतीय पुरस्कार पीएमश्री कन्या आदर्श विद्यालय सीधी की निक्की मिश्रा को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

Next Post

​दावे 24 घंटे के, मौके पर नो एम्बुलेंस: बुधनी में लापरवाही से भड़के लोग, तड़पता रहा घायल

Thu Jun 11 , 2026
बुधनी। सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल देर रात उस समय खुल गई, जब सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल एक युवक को नर्मदापुरम अस्पताल भेजने के लिए एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी. अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस मौजूद होने और 24 घंटे ड्यूटी व्यवस्था के दावों के बावजूद […]

You May Like