खाखन पुल बना हादसों का हॉटस्पॉट, फिर पलटा राख से भरा बल्कर, चालक की बची जान

सिंगरौली/ देवसर: क्षेत्र स्थित खाखन पुल एक बार फिर बड़े हादसे का गवाह बना। बुधवार 17 जून की रात करीब 10 बजे राख से भरा एक बल्कर (MP19 HA 7125) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि बल्कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्य से चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खाखन पुल के पास दुर्घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। इस स्थान पर पहले भी कई बल्कर और भारी वाहन पलट चुके हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क की गुणवत्ता, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और सड़क के खतरनाक मोड़ दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खाखन पुल क्षेत्र को “दुर्घटना संभावित क्षेत्र” घोषित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Next Post

सस्ता सोना का झांसा देकर लाखों की ठगी, मास्टरमाइंड बलवान पारधी गिरफ्तार

Thu Jun 18 , 2026
सिंगरौली:जियावन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को हुई कथित लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना एवं ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा पुलिस की सूझबूझ और गहन […]

You May Like