राजेंद्र भारती मामले में अब 14 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, उपचुनाव की चर्चाएं तेज

दतिया। दतिया की राजनीति से जुड़े चर्चित मामले में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट में आज सोमवार को मामले की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। इस घटनाक्रम के बाद दतिया की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और संभावित उपचुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल न्यायालय में देरी से पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनकी फाइल समय पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हो सकी।

गौरतलब है कि पूर्व में राजेंद्र भारती को सुनाई गई 3 साल की सजा के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता शून्य घोषित हो चुकी है, जिससे दतिया विधानसभा सीट रिक्त मानी जा रही है। इसी कारण क्षेत्र में उपचुनाव की अटकलें भी लगातार तेज हो रही हैं। राजनीतिक दलों ने अंदरखाने तैयारियां शुरू कर दी हैं और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं। वहीं विधि विशेषज्ञों का मानना है कि राजेंद्र भारती अब राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं। यदि सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर होती है तो मामले की कानूनी दिशा बदल सकती है। फिलहाल दतिया की राजनीति में इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और सभी की नजरें अब 14 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र सेवा के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम डॉ यादव ने दी बधाई

Tue May 26 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्र सेवा के सफल 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देशवासियों की आशा के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत ने विकास के साथ आत्मनिर्भरता, […]

You May Like