भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं प्रारंभिक पंजीकरण कर अभियान की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिससे जनगणना की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी। उन्होंने आमजन से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि सटीक आंकड़े विकास योजनाओं की बेहतर योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
