नर्मदापुरम्: नगरपालिका परिषद द्वारा नगर विकास को गति देने के उद्देश्य से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के विजन डॉक्यूमेंट के तहत विभिन्न वार्डों में 523.6 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं 439.47 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, जबकि स्वागत भाषण वार्ड पार्षद रिचा जीतू तिवारी ने दिया। संचालन अनुराग तिवारी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, तैराकी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पं. पीयूष शर्मा और नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने माना।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों का 51 किलो पुष्पमाला से स्वागत किया गया। साथ ही डॉग कैचर वाहन का भी लोकार्पण किया गया।
