कांग्रेस ने गेहूं खरीदी पर बेवजह मचाया हल्ला : शिवराज

भेरूंदा: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर बेवजह बड़ा हल्ला मचाया है। उन्होंने आज यहां कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गेहूं खरीदी की व्यवस्था बेहतर ढंग से लागू की जा रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार भी किसानों के लिए हरसंभव सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में गेहूं खरीदी का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन तय किया गया था, लेकिन किसानों से गेहूं की बढ़ती आवक को देखते हुए इसे बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।

उन्होंने किसान भाइयों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश के सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा और किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को किसानों की चिंता नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक तकलीफ हो रही है।

Next Post

खटारा बसों के भरोसे यात्रियों का सफर, छतरपुर बस स्टैंड पर सुरक्षा मानकों की धज्जियां

Sun May 10 , 2026
छतरपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और हाल ही में झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर ट्रक में हुई आगजनी की घटना ने वाहनों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बावजूद, छतरपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। दिल्ली, […]

You May Like