दमोह: अखिल भारतीय असाटी वैश्य समाज महासभा के तत्वावधान व असाटी समाज समिति, दमोह के संयोजन में आगामी 26 जुलाई 2026 दिन रविवार को अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन दमोह में किया जाएगा.समारोह की रूपरेखा तय करने हेतु शनिवार शाम असाटी संस्कार भवन दमोह में समाज की आम सभा आयोजित हुई.जिसकी अध्यक्षता सकल असाटी समाज दमोह के अध्यक्ष ने की.सर्वसहमति से प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. बृजेन्द्र असाटी को समारोह का मुख्य संयोजक मनोनीत किया गया. घोषणा पर उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
मुख्य संयोजक डॉ. बृजेन्द्र असाटी ने बताया कि इस मंच से वर्ष 2025-26 की 10वीं, 12वीं तथा शिक्षा, तकनीकी व प्रशासनिक क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त कर समाज का नाम रोशन करने वाली देशभर की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सकल असाटी समाज दमोह ने सभी समाजबंधुओं से तन-मन-धन से सहयोग का आह्वान किया। आयोजन को व्यवस्थित बनाने हेतु शीघ्र ही स्वागत, आवास, भोजन, यातायात एवं मंच प्रबंधन की उप-समितियों का गठन किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, दमोह की वरिष्ठ समिति, महिला समिति व युवा समिति के पदाधिकारीगण, सदस्यगण व स्वजातीय बंधु, मातृशक्ति, युवा उपस्थित रहे.
