
जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जारी है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 22 जून को शुरू हुई भोपाल जिले की मतपेटियों की गिनती मंगलवार को पूरी कर ली गई। इसके साथ ही बुरहानपुर जिले की मतपेटियों की मतगणना भी संपन्न हो गई। अब तक हुई मतगणना के आधार पर पांच प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इनमें राजेश व्यास, डॉ. विजय कुमार चौधरी, डॉ. पीसी कोठारी, महेश कुमार मौर्य और मोहम्मद महबूब अंसारी प्रमुख हैं। शुरुआती रुझानों में इन प्रत्याशियों को अधिवक्ता समुदाय का उल्लेखनीय समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। निर्वाचन प्राधिकरण के अनुसार अब तक कुल 8,791 मतों की गणना की जा चुकी है। इनमें 8,415 मतपत्र वैध पाए गए हैं, जबकि 376 मतपत्र निरस्त घोषित किए गए।
