शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 4 दिन शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है।
दर्शकों को लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार था, वह बॉक्स ऑफिस पर उतर चुकी है और रिलीज होते ही तहलका मचा रही है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती दिख रही है। सिनेमाघरों में उमड़ रही भीड़ से साफ पता चलता है कि फिल्म की कहानी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही है।
ओपनिंग वीकेंड पर धमाकेदार शुरुआत करने के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने सोमवार के कड़े इम्तिहान को बेहद अच्छे नंबरों से पास कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले सोमवार को मजबूत पकड़ बनाए रखी। बीते सोमवार को फिल्म ने 6.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। वीकडे होने के बावजूद इतने मजबूत आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ है।
4 दिनों में पार किया 50 करोड़ का जादुई आंकड़ा
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की 4 दिनों की कुल कमाई के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले और मेकर्स को खुश करने वाले हैं। फिल्म ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 53.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन खड़ा कर लिया है। महज 4 दिनों के भीतर 50 करोड़ रुपये की बैरियर को पार कर जाना इस बात का संकेत है कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित होने वाली है।
घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी धरती पर भी इस तिकड़ी का जादू जमकर बोल रहा है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड कुल 83.81 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है। दुनिया भर से मिल रहे इस शानदार रिस्पॉन्स को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अगले 2 से 3 दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।
पुरानी यादों के साथ नए किरदार नई कहानी
साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था। उस समय सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की केमेस्ट्री ने धमाल मचाया था। इस बार डायरेक्टर होमी अदजानिया ने कहानी और पूरी स्टारकास्ट को बदल दिया है, लेकिन डायरेक्शन की कमान उन्होंने खुद संभाली है।
मेकर्स का यह नया प्रयोग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शाहिद कपूर, कृति और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी ने स्क्रीन पर ऐसा तालमेल बिठाया है कि लोग पुरानी फिल्म की तुलना करने के बजाय ‘कॉकटेल 2’ की नई कहानी को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं।
