जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में एक झोपडी में आग लगा दी। जिससे झोपडी जलकर खाक हो गई। पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक खुशबू दाहिया पति अभिषेक उर्फ तोता दाहिया 23 वर्ष निवासी कारीवाह पनागर ने बताया कि उसकी चाट फुल्की की झोपड़ी बड़ी नहर के किनारे ग्राम कारीवाह में बनी थी
इसी जगह पर पहले शैलू उर्फ शैलेष बर्मन की चाय पान का टपरा था जो शैलू उर्फ शैलेष बर्मन के द्वारा उक्त जगह पर टपरा न लगाने पर खुशबू दाहिया के द्वारा अपनी चाट फुल्की बेचने के लिए कच्ची झोपड़ी बना रखी थी। बीती रात 10.30 बजे लगभग शैलू उर्फ शैलेष बर्मन पिता स्व. पूरनलाल बर्मन 26 वर्ष निवासी कारीवाह पनागर जिला के द्वारा झोपड़ी में आग लगा दी गई।
