जंगलों में आबकारी विभाग का छापा, 2500 किलो महुआ लाहन जब्त; 7 पर केस दर्ज

भोपाल। राजधानी में मंगलवार को जिला आबकारी नियंत्रक दल ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. जो कि बैरसिया के ग्राम रतुआ पठार, मनीखेड़ी पठार में की गई. जिला आबकारी नियंत्रक आर जी भदौरिया ने बताया कि जिले में मुखबिर से अवैध शराब बनाकर बेचे जाने की सूचना मिली थी. जिस पर हमने अमल करते हुए जिले की बैरसिया तहसील के ग्राम रतुआ पठार, मनीखेड़ी पठार के जंगलों में दबिस दी जहां से छापेमारी में 2500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की. जब्त अवैध लाहन एवं शराब की कीमत 1,50,750 रुपए बताई गई. इस तरह से वहां पर आबकारी एक्ट के तहत सात लोगों पर मामले दर्ज किए गए. जब्त माल के नमूने लेकर उसे वहीं पर नष्ट किया गया. इस कार्रवाई में जिला आबकारी नियंत्रक दल के वृत्त प्रभारी अर्चना जैन एवं उपनिरीक्षक चंदर सिंह, मनोज दुबे , विवेक सक्सेना, स्वाति बघेल शामिल रहे.

Next Post

भोपाल में RRC के लंबित मामलों पर एक्शन; एक महीने में रिकॉर्ड 1 करोड़ 34 लाख की वसूली

Tue Jun 2 , 2026
भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिले में राजस्व वसूली प्रमाण-पत्र के लंबित प्रकरणों के निराकरण विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में तहसीलदारों द्वारा मई महीने में रेरा व अन्य विभिन्न प्रकरणों में कुल 1 करोड़ 34 लाख की राशि वसूली गई है. साथ ही प्रशासन […]

You May Like