![]()
भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिले में राजस्व वसूली प्रमाण-पत्र के लंबित प्रकरणों के निराकरण विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में तहसीलदारों द्वारा मई महीने में रेरा व अन्य विभिन्न प्रकरणों में कुल 1 करोड़ 34 लाख की राशि वसूली गई है. साथ ही प्रशासन द्वारा इन आरआरसी प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जा रही है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. तथा वसूली की यह प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी.
