पॉश इलाकों की 1500 अवैध दुकानों पर लटकी सीलिंग की तलवार

भोपाल। राजधानी के पॉस एरिया अरेरा कालोनी सहित रोहितनगर और बावडिय़ा कला क्षेत्र की आवासीय भवनो में संचालित व्यवसायिक भवनों और दुकानों पर सील बंद करने की कार्रवाई कल से शुरू हो जाएगी. इसके लिए निगम के भवन अनुज्ञा शाखा ने नोटिस जारी कर दिए हैं. यह नोटिस शुक्रवार को लगभग 80 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भेजे गए हैं. अगर इन्होंने 24 घंटे में अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान खाली नहीं किए तो इन सभी को नगर निगम सील करने की कार्रवाई करेगी. यह जानकारी नगर निगम के उपायुक्त भुवन गुप्ता ने दी है. उन्होंने आगे बताया कि अरेरा कालोनी, बावडिय़ा कला और रोहित नगर में लगभग 450 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर 10 दिन का नोटिस दिया गया है. 10 दिन में अगर कोई जवाब नहीं देते हैं तो 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर इन सभी पर सील बंद करने की कार्रवाई की जाएगी. राजधानी में अभी तक आवासीय कालोनी में निगम के द्वारा 1500 अवैध प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया गया. और आगे भी इसी तरह के चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है. इन सभी को नोटिस जल्द ही दिए जाने हैं. इन आवासीय कालोनियों में अस्पताल, कोचिंग, स्कूल, जनरल स्टोर, कपडें़ और ज्वेलर्स के शॉरुम सहित अन्य दुकानें संचालित की जा रही हैं.

Next Post

भोपाल में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन: बावड़िया कलां में अवैध निर्माण ढहाया, रोशनपुरा में मेट्रो रूट से हटे 10 मकान

Fri Jul 31 , 2026
भोपाल। राजधानी में नगर निगम अवैध पक्केनिर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करता आ रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को बावडिय़ा कलां मे एक दो मंजिला भवन पर बुलडोजर चलाया गया. यह कार्रवाई भवन अनुज्ञा शाखा और अतिक्रमण निरोधक दल ने संयुक्त रुप सेकी. बताया जाता है कि बावडिय़ा कला […]

You May Like