पांच दिवसीय एडवांस्ड मैनेजमेंट डेवलेपमेंट प्रोग्राम शुरू

ग्वालियर: अटल बिहारी वाजपाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर में पांच दिवसीय एडवांस्ड मैनेजमेंट डेवलेपमेंट प्रोग्राम इंडियन विमेन स्टार्टअप इकोसिस्टम का शुभारंभ हुआ। यह प्रोग्राम एमएसएमई, दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

कार्यक्रम मेंअगले पांच दिन अलग अलग एरिया एक्सपर्ट 19 सेशन में व्याख्यान देंगे जिसमें महिलाओं को स्टार्टअप करने पर जोर दिया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 25 से अधिक प्रतिभागियों ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. संजय मयूख, नेशनल मीडिया हेड भाजपा, गेस्ट ऑफ हॉनर अनिरुद्ध प्रताप सिंह , फाउंडर इंडिया ग्लोबल सिस्टम थे।

Next Post

भिंड में सिक्सलेन बनाने सांसद का पुतला दहन

Tue Feb 25 , 2025
भिंड: नेशनल हाईवे-719 को टू लेन से सिक्स लेन करने की मांग को लेकर लोगों ने शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर एकत्रित होकर भिंड-दतिया की सांसद संध्या राय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सुभाष तिराहे तक मार्च निकाला और पुतला दहन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हाइवे पर […]

You May Like