भिंड: नेशनल हाईवे-719 को टू लेन से सिक्स लेन करने की मांग को लेकर लोगों ने शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर एकत्रित होकर भिंड-दतिया की सांसद संध्या राय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सुभाष तिराहे तक मार्च निकाला और पुतला दहन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हाइवे पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें लोगों की जान जा रही है।
वर्ष 2022 में केंद्रीय मंत्री द्वारा इस हाइवे को फोरलेन करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने टोल कंपनी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर निर्माण कार्य में देरी की जा रही है, जिससे सड़क हादसों में निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
