राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर भीषण हादसा: बबैहा पुल पर रेलिंग तोड़ते हुए दो वाहन नदी में गिरे, सर्चिंग जारी

मंडला:जबलपुर से रायपुर को जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंडला जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित बबैहा पुल पर बुधवार की देर रात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 11 बजे पुल पर बनी रेलिंग की दीवारों को तोड़ते हुए दो बड़े वाहनों के नीचे नदी में समा जाने की सूचना प्राप्त हुई है। हादसा सामने आने के बाद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।
अंधेरे के कारण तलाश में मुश्किल 
पुलिस को रात के घनघोर अंधेरे के कारण नदी में डूबे वाहनों की तलाश करने और अंदर फंसे लोगों को निकालने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को भी दी गई है।
बताया गया कि समाचार लिखे जाने तक पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में समाने वाले ये वाहन कौन से थे और उनमें कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने तलाश अभियान जारी रखा है और सुबह होने पर ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है।

Next Post

फायर अलार्म से हडक़ंप, जांच के बाद जबलपुर रवाना की गई; रीवा-जबलपुर इंटरसिटी

Thu Nov 13 , 2025
सतना :रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार यात्रियों के बीच बुधवार की सुबह उस वक्त हडक़ंप मच गया जब झुकेही रेलवे स्टेशन पर खड़े होते ही ट्रेन के एक कोच में अचानक फायर सेफ्टी अलार्म बज उठा और साथ ही रेलवे स्टेशन से कोच को खाली करने की उद्घोषणा की जाने […]

You May Like