बैंक से निकले शिक्षक को बनाया निशाना, महिला-पुरुष गैंग ने सवा चार लाख उड़ाए

इंदौर. ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय महिला पुरुषों की गैंग ने एक बार फिर बैंक से पैसे निकालने वाले व्यक्ति को निशाना बनाकर लाखों रुपए पार कर दिए. ताजा मामला सांवेर क्षेत्र के गुरान गांव का है, जहां एक शिक्षक से सवा चार लाख रुपए चोरी कर लिए.

जानकारी के मुताबिक गुरान निवासी शिक्षक संजय चौधरी बैंक से करीब सवा चार लाख रुपए निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे. उन्होंने रकम बाइक के साइड बैग में रखी थी. रास्ते में एक किराना दुकान के सामने बाइक खड़ी कर जैसे ही सामान लेने पहुंचे, तभी बदमाश बैग निकालकर मौके से फरार हो गए. आशंका है कि आरोपियों ने बैंक से ही शिक्षक की रैकी शुरू कर दी थी और सुनसान या उपयुक्त जगह मिलते ही वारदात को अंजाम दिया. घटना पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें दो बाइक पर सवार दो महिलाएं और दो पुरुष संदिग्ध रूप से घूमते नजर आ रहे हैं. इसी तरह की वारदात कुछ दिन पहले बेटमा क्षेत्र में भी सामने आई थी, जहां बैंक से पैसे निकालकर बस में बैठे एक बुजुर्ग की जेब से रकम पार कर दी गई थी. उस मामले में भी सीसीटीवी में एक महिला और पुरुष बैंक से ही पीछा करते नजर आए थे. पुलिस को आशंका है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही संगठित गैंग सक्रिय है, जो ग्रामीण इलाकों की बैंकों के बाहर निगरानी कर ऐसे वारदातों को अंजाम दे रही है, मामले में जांच जारी है.

Next Post

चालान के दौरान हुआ विवाद, पुलिसकर्मी का धमकी देते वीडियो वायरल

Wed Jun 17 , 2026
इंदौर. शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के बीच एक पुलिसकर्मी का युवक को धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. देर रात में पुलिस द्वारा नियमित जांच के दौरान एक युवक का मोटर व्हीकल […]

You May Like