
भोपाल आज सबेरे टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने हरि मजार के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जुनेद उर्फ बच्चा और सोनू उर्फ भूरा बताया। जुनेद के पास से एक धारदार छुरी बरामद हुई, जिसके चलते उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे हरि मजार के पास जुआ खेलने जा रहे थे। दोनों पर भोपाल शहर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डी.पी. सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल सिंह, प्र.आर. उदयशंकर पासी, जितेंद्र झारिया, सिद्धार्थ और आरक्षक महेंद्र की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया।
