इंदौर. मंगलवार को अन्नपूर्णा रोड़ पर नगर निगम रिमूवल दस्ते और फुटपाथ ठेला व्यापारियों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान मामला इतना बड़ा कि एक महिला निगम कार्रवाई के विरोध में सड़क पर लेटकर विरोध शुरू कर दिया. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और महिला को सड़क से हटाया.आज शाम अन्नपूर्णा रोड़ पर नगर निगम का रिमूवल दस्ते यातायात व्यवस्था के लिए सड़क पर लगे फुटपाथ ठेला हटाने की नियमित कार्रवाई करने पहुंचा था.
इस दौरान एक महिला कविता ने ठेला हटाने को लेकर रिमूवल दस्ते के कर्मचारियों से झगड़ा कर हाथापाई की. कार्रवाई के विरोध में सड़क पर लेटकर हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद अन्नपूर्णा थाने का दल और महिला पुलिस मौके पर पहुंचे. निगम कर्मचारियों से हुज्जत कर रही महिला कविता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया गया.
