​सेना में जाने का सुनहरा मौका: अग्निवीर और नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

भोपाल। सेना भर्ती कार्यालय,भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो गई है, जो 1 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन दसवीं पास, ट्रेडमैन आठवीं पास), अग्निवीर महिला तथा स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी.

 

Next Post

सतना-रीवा रेलखंड पर डबल लाइन का सफल स्पीड ट्रायल

Tue Mar 24 , 2026
सतना: सतना-रीवा रेलखंड के अंतर्गत तुर्की से बगहाई तक डबल लाइन परियोजना का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस दौरान सीआरएस स्पेशल ट्रेन ने करीब दूरी को 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मात्र 8 मिनट में तय कर लिया। स्पीड ट्रायल की शुरूआत शाम १७:५० से […]

You May Like