सतना-रीवा रेलखंड पर डबल लाइन का सफल स्पीड ट्रायल

सतना: सतना-रीवा रेलखंड के अंतर्गत तुर्की से बगहाई तक डबल लाइन परियोजना का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस दौरान सीआरएस स्पेशल ट्रेन ने करीब दूरी को 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मात्र 8 मिनट में तय कर लिया। स्पीड ट्रायल की शुरूआत शाम १७:५० से शुरू जो १७:५८ पर समाप्त हुआ।  जिससे ट्रैक की गुणवत्ता और मजबूती का सफल परीक्षण हुआ। ट्रायल से पहले कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी गुरु प्रकाश और डीआरएम कमल कुमार तलरेजा ने सुबह करीब 11:30 बजे तुर्की से बगहाई और वापसी मार्ग का ट्रॉली से गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, पुलों और अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारी सुबह साढ़े सात बजे ही सतना स्टेशन पहुंचकर तैयारियों में जुट गए थे। पूरे दिन चले परीक्षण और निरीक्षण के बाद अधिकारी शाम करीब 7:30 बजे रीवा के लिए रवाना हो गए। इस दोहरीकरण से सतना-रीवा मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन सुगम होने के साथ यात्रियों का समय भी बचेगा।
नागौद-फुलवारी में ट्रायल आज
वहीं सतना-पन्ना रेल परियोजना के अंतर्गत नागौद से फुलवारी के बीच लगभग 15 किलोमीटर लंबी नई लाइन का निरीक्षण मंगलवार को किया जाएगा, जिससे इस परियोजना को भी गति मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के अलावा सीएओसी, डिप्टी सीएसटीई, डिप्टी डीएसटीई, सीनियर डीएसओ, डिप्टी सीईईसी, सीनियर डीईईटीआरडी, सीनियर डीईएन, सीनियर डीओएम, सीनियर डीईईजी, एक्सईएनसी, एडीईएन सहित मंडल व जोन भी मौजूद रहेंगे।

Next Post

भोपाल प्रॉपर्टी गाइडलाइन 2026-27: 740 इलाकों में महंगी होगी जमीन, मेंडोरा-मेंडोरी में सबसे ज्यादा 65% की वृद्धि

Tue Mar 24 , 2026
भोपाल। जिला मूल्यांकन समिति की अंतिम बैठक सोमवार को आयोजित की गई जिसमें शहर की अचल संपत्तियों के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है. यह बढ़ोत्तरी कहीं पर 3 प्रतिशत है तो कहीं पर 65 प्रतिशत तक की गई है. वहीं कुछ कालोनियों में संपत्तियों के दामों में विसंगति पाई […]

You May Like