खनिज ब्लॉकों की नीलामी को लेकर बैठक

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिले के मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पनागर तहसील के कटैया क्षेत्र में आयरन ओर एवं मैगनीज ब्लॉक पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही मझौली तहसील के खुड़ावल में आयरन ओर, मैगनीज व लेटराइट तथा ग्राम दर्शनी, गुरजी, रहत खमरिया, खुड़ावल, गौरहा भिटौनी और बंधा के खनिज ब्लॉकों पर विचार-विमर्श किया गया। सिहोरा तहसील के ग्राम झीटी एवं कोड़ामुकर में आयरन ओर ब्लॉक के संबंध में भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

मुनाफे के लालच में गवां दिए 4.65 लाख

Tue Jan 20 , 2026
जबलपुर: ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने मुनाफे का लालच देकर चार लोगों को 4 लाख 65 हजार की चपत लगा दी।पुलिस ने बताया कि सतेन्द्र पटेल 36 वर्ष निवासी पिपरिया बनिखेड़ा माढ़ोताल ने लिखित शिकायत की कि वह खेती किसानी करता है 1 वर्ष पहले उसके परिचित के मोह. आयूब […]

You May Like