दिल्ली में ट्रांसजेंडर का वेष बदलकर रह रहा अवैध बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने महेंद्र पार्क थाना इलाके से ट्रांसजेंडर का वेष बदलकर रह रहे एक गैर-कानूनी बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी 14 जुलाई को तड़के एक गुप्त मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर की। यह डिवीजन निगरानी और गुप्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहा था और उसने एनएस मंडी, थाना महेंद्र पार्क इलाके में छापेमारी की। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति के पास कोई वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज नहीं मिला।

बयान में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों को पता चला कि संदिग्ध बंगलादेश का एक गैर-कानूनी प्रवासी था जो बिना किसी वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज के भारत में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक स्मार्टफोन मिला जिसमें बंगलादेशी पहचान के दस्तावेज थे। संदिग्ध ने अपनी असली राष्ट्रीयता स्वीकार की और अपने असली पहचान प्रमाण दिखाए। पुलिस बयान में कहा गया है कि उसने यह भी बताया कि वह रात के समय गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के लिए ट्रांसजेंडर का वेष बदलता था।

जांच से संदिग्ध की पहचान पहचान मो. अब्दुल अलीम के रूप में हुई है, जिसने महिला जैसा दिखने के लिए लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाई थी जिससे उसका रूप बदल गया। पुलिस ने बताया कि वह भारी मेकअप, साड़ी या सलवार सूट, नकली बाल (विग) और महिलाओं वाली अन्य चीजें इस्तेमाल करता था, और महिलाओं जैसे हाव-भाव अपनाने के लिए अपनी आवाज और भाव-भंगिमा में भी बदलाव करता था। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए बंगलादेशी नागरिक को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के सामने पेश किया गया और तय प्रक्रिया के अनुसार उसे वापस भेजने की कार्रवाई शुरू की गई।

.....

Next Post

बैंक डकैती में 4 राज्यों से फरार था डकैत सुनील, 8 दिन की पुलिस रिमांड पर 

Fri Jul 17 , 2026
जबलपुर। खितौला अंतर्गत ईसाफ स्मॉल फाईनेंस बैंक में हुई अंतर्राज्यीय बैंक डकैती मामले में डकैत सुनील पासवान पिता नरेश पासवान 38 वर्ष निवासी ग्राम बनाही थाना आमस जिला गया बिहार और माल रखने वाले चंचल पासवान पिता ननकू पासवान 38 वर्ष निवासी गुरूवा हब्बीपुर थाना गुरूवा जिला गया बिहार को […]

You May Like